टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज शाम 7 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। मुकाबला देखने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, रोहित शर्मा अहमदाबाद पहुंच गए हैं।
इधर उज्जैन के महाकाल मंदिर में भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष प्रार्थना की गई। मैच से पहले पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को मैदान पर चैंपियंस की तरह खेलना होगा।
भारत के पास 3 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका
तीसरा खिताब- भारत 3 बार ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बन सकता है।
टाइटल डिफेंड- भारत लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बन सकता है।
होस्ट कंट्री- भारत होमग्राउंड पर टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भी बन सकता है।
Comments (0)