टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहली जीत दर्ज की है। गुरुवार को खेले गए सुपर-8 के दूसरे मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। इस जीत के साथ भारत सुपर-8 ग्रुप-1 में सेमीफाइनल की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा चुका है।
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच की खास बातें
भारत ने बनाए 256 रन, जो टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड 260 रन है, जो श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ बनाया था।
यह टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड 218 रन का था, जो 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ बना था।
अभिषेक शर्मा-पंड्या की फिफ्टी, तिलक ने नाबाद 44 रन बनाए
भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 55 रन और हार्दिक पंड्या ने नाबाद 50 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने नाबाद 44 रन का योगदान दिया।
Comments (0)