नई दिल्ली - भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर 2026 में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बहुप्रतीक्षित सीरीज का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। दौरे में 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच शामिल हैं।
22 अक्टूबर से शुरू होगी टी20 सीरीज
सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से टी20 मुकाबलों के साथ होगा। पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला और दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा, जबकि अंतिम मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में होगा।
टी20 सीरीज का शेड्यूल
22 अक्टूबर – पहला टी20, क्राइस्टचर्च
24 अक्टूबर – दूसरा टी20, क्राइस्टचर्च
27 अक्टूबर – तीसरा टी20, वेलिंगटन
30 अक्टूबर – चौथा टी20, ऑकलैंड
1 नवंबर – पांचवां टी20, हैमिल्टन
वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी का बड़ा मंच
टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें 5 मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। यह सीरीज 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।
वनडे सीरीज का शेड्यूल
4 नवंबर – पहला वनडे, ऑकलैंड
7 नवंबर – दूसरा वनडे, वेलिंगटन
10 नवंबर – तीसरा वनडे, हैमिल्टन
13 नवंबर – चौथा वनडे, माउंट माउंगानुई
15 नवंबर – पांचवां वनडे, माउंट माउंगानुई
WTC के लिए अहम होगी टेस्ट सीरीज
दौरे का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है। भारतीय टीम के लिए यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसे महत्वपूर्ण अंक हासिल करने होंगे।
टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
19 से 23 नवंबर – पहला टेस्ट, वेलिंगटन
27 नवंबर से 1 दिसंबर – दूसरा टेस्ट, क्राइस्टचर्च
न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास का सबसे लंबा दौरा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 12 मुकाबलों की यह सीरीज न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास के सबसे लंबे दौरों में से एक होगी। खास बात यह भी है कि 2019 के बाद पहली बार भारतीय टीम न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलेगी। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों को तीनों फॉर्मेट में रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद रहेगी।