टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रन का टारगेट दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 19 चौके और 18 छक्कों की मदद से 255 रन बनाए, जो इस फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला फाइनल रिकॉर्ड 176 रन का था।
ओपनर संजू सैमसन ने 89, अभिषेक शर्मा ने 52 और ईशान किशन ने 54 रन की पारियां खेलीं। इन पारियों की मदद से टीम इंडिया ने 15 ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया। लेकिन 16वें ओवर में जिमी नीशम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (0), ईशान किशन (54) और संजू सैमसन (89) को पवेलियन भेजकर भारतीय रन गति पर ब्रेक लगा दिया।
टीम ने मात्र 7.2 ओवर में 100 रन पूरे किए, जो टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में किसी टीम के सबसे तेज 100 रन का रिकॉर्ड है। पावरप्ले में भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया, जिसमें पिछला रिकॉर्ड 92/1 था, जो 2024 वर्ल्ड कप में बना था।
संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
Comments (0)