भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। यह किसी भी टी-20 मुकाबले में भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम लगातार तीन जीत के साथ ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बनी हुई है।
रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान ने 176 रनों के लक्ष्य का पीछा किया, लेकिन 18 ओवर में सिर्फ 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तानी टीम के लिए उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए।भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट चटकाए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
ईशान ने 77 रन बनाए
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली।
Comments (0)