भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में कई प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बीच कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है।आकिब नबी डार और नमन धीर को पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। वहीं शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे।
केएल राहुल बने उपकप्तान
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में केएल राहुल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। श्रेयस अय्यर इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वह 2026 एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।राहुल टीम में विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगे, जबकि ध्रुव जुरेल को रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है।
तेज गेंदबाजी में 4 विकल्प
वनडे टीम में चार तेज गेंदबाजों को जगह दी गई है। इनमें प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज और आकिब नबी डार शामिल हैं।स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव संभालेंगे। वहीं नितीश कुमार रेड्डी को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है। वह एशियन गेम्स के लिए भारत की टी20 टीम का हिस्सा भी हैं।
27 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज
वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में होगा।इसके बाद दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा एवं अंतिम मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत की 15 सदस्यीय वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान)
रोहित शर्मा
विराट कोहली
केएल राहुल (विकेटकीपर, उपकप्तान)
ऋतुराज गायकवाड़
ध्रुव जुरेल (रिजर्व विकेटकीपर)
नितीश कुमार रेड्डी
रवींद्र जडेजा
कुलदीप यादव
प्रसिद्ध कृष्णा
गुरनूर बराड़
मोहम्मद सिराज
आकिब नबी डार
यशस्वी जायसवाल
नमन धीर
पहली बार वनडे टीम में आए आकिब और नमन
इस टीम चयन की खास बात यह है कि आकिब नबी डार और नमन धीर को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है।