भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीत लिया। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई। यह पहली बार है कि किसी मेजबान टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने घर में जीता।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए।
संजू सैमसन ने फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए 89 रन बनाए। ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने 8 गेंदों पर 26 रन बनाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुँचाया। न्यूजीलैंड की ओर से जिमी नीशम ने 3 विकेट हासिल किए।
रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टिम साइफर्ट ने 52 और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई। इस हार के साथ न्यूजीलैंड को टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में रनों के हिसाब से अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
Comments (0)