हिमाचल प्रदेश - Indian Premier League 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। आपको बता दें कि, धर्मशाला में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम दिल्ली ने 211 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल कर अपनी प्लेऑफ उम्मीदों को जिंदा रखा।
पंजाब किंग्स ने 210 रन बनाए थे
मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 59 रन की शानदार पारी खेली, जबकि प्रियांश आर्या ने 56 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
अक्षर-मिलर ने शानदार बल्लेबाजी
वहीं 211 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। कप्तान अक्षर पटेल और अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर ने विस्फोटक अर्धशतक जड़ते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने पंजाब के गेंदबाज दबाव में नजर आए।
दिल्ली अंक तालिका में 7वां स्थान पर पहुंची
आपको बता दें कि, इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में छलांग लगाते हुए 7वां स्थान हासिल कर लिया है। वहीं पंजाब किंग्स को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम की प्लेऑफ राह मुश्किल होती जा रही है। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में फैंस को चौकों-छक्कों से भरपूर रोमांचक मैच देखने को मिला।