IPL 2026 का फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर बेंगलुरु ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
वहीं गुजरात टाइटंस की टीम में एक अहम बदलाव किया गया है। साई किशोर की जगह अरशद खान को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
खिताब के लिए दोनों टीमें आमने-सामने
दोनों टीमों के पास IPL ट्रॉफी जीतने का यह बड़ा मौका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन में अपना पहला खिताब जीता था, जबकि गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बनने का कारनामा किया था।इस बार दोनों टीमें एक बार फिर खिताब के लिए आमने-सामने हैं और मुकाबला बेहद रोमांचक माना जा रहा है।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट विकल्प: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11
बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रोमारियो शेफर्ड, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम।
इम्पैक्ट विकल्प: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह और जॉर्डन कॉक्स।
मुकाबले पर नजरें
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों की नजर दूसरी बार IPL खिताब जीतने पर टिकी है। ऐसे में यह मैच बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला होने की उम्मीद है।