अहमदाबाद - एक समय था जब शुभमन गिल के नेतृत्व में खेल रही गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल के इस सीजन से बाहर होने की कगार पर थी, लेकिन टीम ने एक के बाद एक मैच जीतकर अब टॉप 4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब गुजरात को अगर टॉप पर पहुंचना है तो आज हैदराबाद को हराना होगा।
गुजरात-हैदराबाद के बराबर अंक
आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइसर्ज हैदराबाद के बीच मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा। खास बात ये है कि दोनों टीमें इस वक्त टॉप 4 में हैं और उनके पास बराबर अंक हैं। जो भी टीम आज का मैच जीतेगी, वो सीधे नंबर एक पर पहुंच जाएगी। इतना ही नहीं, जीतने वाली टीम की प्लेऑफ में जगह भी पक्की हो जाएगी। ये प्लेऑफ के लिए आज का मुकाबला निर्णायक साबित हो सकता है।
गिल, सुदर्शन और बटलर का शानदार फॉर्म
गुजरात टाइटंस अपने घर पर खेल रही है, इसका फायदा उसे मिल सकता है। टीम कप्तान शुभमन गिल को तो यहां के जर्रे जर्रे के बारे में पता है, कप्तान यहां रन भी खूब बनाते हैं। आपको बता दें कि, पिछले ही मैच में गुजरात ने राजस्थान को बड़े अंतर से हराया था। टीम के कप्तान शुभमन गिल, ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन और विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर अच्छी बल्लेबाजी का रहे हैं। वहीं स्पिन के जादूगर राशिद खान और जेसन होल्डर कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। इसने साथ ही तेज गेंदबाज कगिसो रवाडा भी बेहतरीन लय में हैं।
क्लासेन-किशन और शर्मा की जबरदस्त बल्लेबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद में हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम जीत तो पहले भी रही थी, लेकिन अब पैट कमिंस जैसा अनुभवी कप्तानआ गया है, इसका भी फायदा टीम को मिल रहा है। पहली बात तो ये है कि आज का मैच टक्कर का होगा। अंदाजा लगाना कठिन है कि कौन भारी पड़ेगा, लेकिन फिर भी गुजरात टाइटंस की टीम जीत दर्ज कर सकती है। लेकिन अगर कहीं हैदराबाद की बल्लेबाजी चली तो फिर गुजरात के लिए मुश्किल हो जाएगी।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, अनिकेत वर्मा, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, गेराल्ड कोएट्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार।
गुजरात टाइटंस की टीम
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन।