IPL 2026 - तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी-20 विश्व कप से पहले अभ्यास मैच के दौरान लगी चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। राणा के इस टूर्मामेंट से बाहर होने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए बड़ा झटका है।
कोलकाता का पेस अटैक हुआ कमजोर
हर्षित राणा के बाहर होने की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स का पेस अटैक काफी कमजोर दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि, इससे पहले बीसीसीआई के निर्देश पर टीम को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा था। अब राणा का बाहर होना टीम के लिए एक और झटका है। तो वहीं श्रीलंका के पेसर मथीशा पथिराना को लेकर भी संशय बरकरार है। वे शुरूआती मैचों से उपलब्ध होंगे, इसको लेकर कुछ भी स्पष्टता नहीं है।
हमें हर्षित राणा की कमी खलेगी
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मुख्य कोच अभिषेक नायर ने कहा कि, यह बड़ा झटका है, क्योंकि हर्षित राणा पिछले कुछ सत्र से टीम के अभिन्न अंग रहे हैं। इनमें वह सत्र भी शामिल है, जिसमें टीम चैंपियन बनी थी। पिछले एक साल में उन्होंने एक क्रिकेटर के रूप में काफी तरक्की की है। नायर ने आगे कहा कि, हमें हर्षित राणा की कमी खलेगी। उनकी जगह भरना आसान नहीं है।
हम कुछ दिनों में फैसला ले लेंगे
कोच अभिषेक नायर ने कहा कि, हालांकि, पिछले कुछ दिनों में हमने कई गेंदबाजों को परखा है कि कौन इस भूमिका में फिट बैठता है और कौन अपनी पूरी क्षमता से यह काम कर सकता है। उम्मीद है कि हम कुछ दिनों में फैसला ले लेंगे।भारतीय पेसर के बाहर होने की खबरें पहले से ही सामने आ रही थी। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने भी तैयारियां शुरू कर दी थी।
जल्द ही रिप्लेसमेंट के नाम की घोषणा करेंगे
केकेआर ने पहले केएम आसिफ और सिमरजीत सिंह का ट्रायल लिया था। इसके बाद आकाश मधवाल और नवदीप सैनी को भी इसके लिए बुलाया था। हालांकि, अब तक राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में किसी भी गेंदबाज के नाम का एलान नहीं किया गया है। नायर ने भी इस बात की ओर संकेत दिया है कि वे गेंदबाजों का टेस्ट लेने के बाद जल्द ही रिप्लेसमेंट के नाम की घोषणा करेंगे।
Comments (0)