IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अब तक इस साल के आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला है। वहीं मुंबई इंडियंस के पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा पिछले दो मैच मुंबई इंडियंस के लिए मिस कर चुके हैं। वहीं आज यानी के गुरुवार को आईपीएल में एक बड़ा और अहम मुकाबला खेला जाएगा।
धोनी-रोहित की वापसी !
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हार्दिक के नेतृत्व में खेल रही मुंबई इंडियंस औेर चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच होना है। उम्मीद की जा रही है कि, CSK के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी और MI के धुरंधर ओपनर बल्लेबाज रोहित दोनों इस मैच में नजर आएंगे, हालांकि आखिरी फैसला शाम को टॉस से ठीक पहले किया जाएगा। इस बीच जानते हैं कि दोनों खेमों से इन दोनों प्लेयर्स को लेकर क्या अपडेट आ रहा है।
आज धोनी की वापसी हो सकती है
आपको बता दें कि, आईपीएल के अब तक 32 मैच हो चुके हैं। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने 6 मैच खेल लिए हैं, लेकिन अभी तक टीम के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी नजर नहीं आए हैं। इस बीच अब जो अपडेट आ रहा है, उससे पता चलता है कि इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने को हैं और आज धोनी की वापसी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सीएसके के ट्रेनिंग सेशन के दौरान धोनी ने बैटिंग की और कीपिंग की है। इससे पहले इस सीजन धोनी ने नेट्स पर कभी इतना वक्त नहीं गुजारा है।
धोनी मैदान पर उतरने की तैयारी कर रहे
इससे पता चलता है कि चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान धोनी खुद भी जल्द से जल्द मैदान पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि मैच से पहले एमएमस धोनी की हालत क्या है, इस पर उनकी वापसी निर्भर करेगी। वैसे भी आज आईपीएल का सबसे बड़ा मुकाबला है, इसमें धोनी की वापसी हो जाए तो कोई बड़ी बात नहीं है। वहींमुंबई के फैंस भी रोहित की टीम में वापिसी की दुआ कर रहे हैं।