हैदराबाद - IPL 2026 में RCB के धुरंधर बल्लेबाज रजत पाटीदार का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। इस बीच RCB कप्तान ने ऐसा धमाकेदार मुकाम हासिल कर लिया है, जिसने उन्हें खास क्लब में जगह दिला दी है। आपको बता दें कि, पाटीदार ने IPL में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने के मामले में दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है।
पाटीदार ने 933 गेंदों में अपने 100 IPL छक्के पूरे किए
आपको बता दें कि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हाई-स्कोरिंग मुकाबले में पाटीदार ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 933 गेंदों में अपने 100 IPL छक्के पूरे किए और दिग्गज पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़ दिया। इस लिस्ट में आंद्रे रसेल टॉप पर हैं। रसेल के नाम सबसे कम गेंदों में 100 IPL छक्के पूरे करने का कारनामा दर्ज है।
IPL में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
*657 गेंद - आंद्रे रसेल
*884 गेंद - निकोलस पूरन
*933 गेंद - रजत पाटीदार
*943 गेंद - क्रिस गेल
*950 गेंद - सुनील नरेन
अभिषेक, ईशान और क्लासेन ने की धमाकेदार पारी
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने RCB के सामने 256 रन का विशाल लक्ष्य रखा। हैदराबाद की ओर से ओपनर धाकड़ बल्लेबाजअभिषेक शर्मा ने मात्र 22 गेंदों में 56 रन, विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 44 गेंदों में धमाकेदार 79 रन और शानदार फॉर्म में चल रहे हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों में 51 रन की विस्फोटक पारियां खेलीं।
पाटीदार ने 39 गेंदों में 56 रन बनाए
वहीं विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन कप्तान पाटीदार ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 39 गेंदों में 56 रन की शानदार पारी खेली और क्रुणाल पांड्या के साथ 84 रन की अहम साझेदारी की। इसी दौरान उन्होंने अपना 100वां IPL छक्का लगाया और गेल से आगे निकल गए। हालांकि, पाटीदार अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।