नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है और प्लेऑफ की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। अब तक 59 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जबकि लीग स्टेज के सिर्फ 11 मैच बाकी हैं। शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की राह मुश्किल हो गई है। फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।
RCB और GT का टिकट लगभग पक्का
गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 99 प्रतिशत बताई जा रही है। दोनों टीमों ने पूरे सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। GT के टॉप-2 में रहने के चांस 90.2 प्रतिशत हैं, जबकि RCB के टॉप-2 में फिनिश करने की संभावना 83.4 प्रतिशत बताई गई है।
SRH की स्थिति मजबूत
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। SRH अगर अपने बचे हुए मुकाबले जीत लेती है तो सीधे 18 अंकों तक पहुंच सकती है। फिलहाल हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 82.8 प्रतिशत है, जबकि टॉप-2 में फिनिश करने के चांस 38.9 प्रतिशत बताए गए हैं।
पंजाब और राजस्थान की टक्कर दिलचस्प
पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 50.3 प्रतिशत है। हालांकि टॉप-2 में पहुंचना पंजाब के लिए काफी मुश्किल नजर आ रहा है और उसके चांस सिर्फ 9.8 प्रतिशत हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए चेन्नई की हार फायदेमंद साबित हुई है। RR के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 60.4 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वहीं टॉप-2 में रहने के चांस 19.9 प्रतिशत हैं।
CSK की उम्मीदें कमजोर
चेन्नई सुपर किंग्स की हालत अब काफी खराब हो गई है। लखनऊ से हारने के बाद CSK के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना सिर्फ 17 प्रतिशत रह गई है। टॉप-2 में पहुंचने के चांस भी महज 8 प्रतिशत हैं। अब चेन्नई को बाकी मुकाबलों में जीत के साथ दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा।
KKR और DC लगभग बाहर
कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। KKR के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना सिर्फ 5.1 प्रतिशत बची है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के चांस 6.1 प्रतिशत बताए गए हैं। दोनों टीमें अब टॉप-2 की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं।
IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल
IPL 2026 के प्लेऑफ मुकाबले 26 मई से शुरू होंगे। लीग स्टेज में हर टीम को कुल 14 मुकाबले खेलने हैं। टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। टॉप-2 में रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलेंगे, जबकि तीसरे और चौथे स्थान की टीम को लगातार दो मैच जीतने होंगे।
सभी टीमों के प्लेऑफ चांस
गुजरात टाइटंस – 99%
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 99%
सनराइजर्स हैदराबाद – 82.8%
राजस्थान रॉयल्स – 60.4%
पंजाब किंग्स – 50.3%
चेन्नई सुपर किंग्स – 17%
दिल्ली कैपिटल्स – 6.1%
कोलकाता नाइट राइडर्स – 5.1%