आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ताज़ा जीत ने अंक तालिका में हलचल तो मचाई है, लेकिन यह बदलाव सीमित टीमों तक ही रहा। सबसे बड़ा असर राजस्थान रॉयल्स पर देखने को मिला, जिन्हें इस जीत की वजह से एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा।
हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा
दरअसल, हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपने अंक बढ़ाए और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। अब टीम के सात मैचों में चार जीत के साथ कुल आठ अंक हो गए हैं। इसी के साथ उसने बेहतर नेट रन रेट के आधार पर राजस्थान को पीछे छोड़ दिया।
पंजाब अंक तालिका में पहले स्थान पर है
अंक तालिका की बात करें तो पंजाब किंग अभी भी शीर्ष पर कायम है। टीम ने पांच मैच जीतकर 11 अंक हासिल किए हैं और फिलहाल पहले स्थान पर उसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है। दूसरे स्थान पर Royal Challengers Bengaluru है, जिसके खाते में आठ अंक हैं।
राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर खिसक गई है
हैदराबाद की जीत के बाद तीसरे स्थान पर एसआरएच पहुंच गई, जबकि राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर खिसक गई है। दिलचस्प बात यह है कि राजस्थान के भी आठ ही अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में वह पीछे रह गई। वहीं, मैच हारने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टीम अपनी पहले वाली पोजीशन पर ही बनी हुई है, जो उनके लिए एक राहत की बात कही जा सकती है।
अंत तालिका बनी दिलचस्प !
अगर राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो टीम ने सीजन की शुरुआत बेहद शानदार की थी और लगातार चार मैच जीतकर टॉप पर पहुंच गई थी। लेकिन उसके बाद लगातार दो हार ने उसकी लय बिगाड़ दी है। अब अगर टीम को फिर से शीर्ष स्थान की दौड़ में मजबूत वापसी करनी है, तो आने वाले मुकाबलों में जीत हासिल करना बेहद जरूरी होगा। सनराइजर्स हैदराबाद की इस जीत ने अंक तालिका में छोटा लेकिन अहम बदलाव किया है—जहां उसे फायदा मिला, वहीं राजस्थान रॉयल्स को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।