इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में पंजाब किंग्स उपविजेता रही थी और अब वे आगामी सीजन में ट्रॉफी उठाना चाहेंगे। 28 मार्च 2026 से शुरू होने वाले आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हुंकार भरी है।अय्यर का कहना है कि, उनकी नजर सिर्फ ट्रॉफी उठाने पर है।लोगों को बहुत उम्मीदें हैं और ऐसे में हमें ट्रॉफी पर कब्जा जमाना होगा।
IPL 2026 को जीतने मैदान पर उतरीगी पंजाब
आपको याद दिला दें कि, पंजाब किंग्स को श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में 11 सालों बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाइनल में पहुंचाया था। हालांकि, फाइनल में पंजाब को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 6 रनों से हार मिली थी। इसी के साथ पीबीकेएस का पहली बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया था। अब अय्यर एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में उसी अधूरे सपने को पूरा करने के मैदान पर उतरेंगे। इससे पहले उन्होंने एक तरह से सभी टीमों को चेतवानी भी दे डाली है।
मेरी नजर सिर्फ ट्रॉफी जीतने पर
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन से पहले पंजाब किंग्स ने अपनी जर्सी लॉन्च की। इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि, लोगों को उम्मीदें बहुत अधिक है और ये मेरे लिए मजेदार है। मुझे चुनौती बहुत पसंद है। इसके साथ ही उन्होंने आगे यह भी कहा कि, सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि जब हम मैदान पर उतरें, तो हमें जीतना होगा। मेरी नजर सिर्फ ट्रॉफी जीतने पर है।
चोट के बाद वापसी करना मुश्किल कार्य होता
पंजाब के कप्तान ने कहा कि, चोट के बाद वापसी करना हमेशा ही मुश्किल कार्य होता है। इंजरी के बाद मेरा वजन लगभग सात किलो कम हो गया था लेकिन मुझे चुनौतियां पसंद हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने अपने जीवन के उस दौर को पार कर लिया है। मैं गर्व से टीम की अगुवाई करने के लिए यहां वापस आया हूं।
Comments (0)