RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2026 ) का आगाज आज यानी की 28 मार्च से होने वाला है। आपको बता दें कि, पहले ही मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और आईपीएल 2016 की विजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद का आमना-सामना होगा। ये मुकाबला RCB के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
दोनों टीमें काफी मजबूत नजर आ रही है
आपको बता दें कि, वैसे तो कागजों पर दोनों टीमें काफी मजबूत नजर आ रही है, दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं। लेकिन हम आपको बताएंगे कि पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम क्यों चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपसेट कर सकती है। वो कौन से तीन डिपार्टमेंट हैं जहां SRH की टीमRCB की तुलना में ज्यादा मजबूत हैं।
SRH के पास है सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास मौजूदा समय में क्रिकेट जगत का सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी है। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने पिछले सीजन में दिखाया था कि वे पावरप्ले के पहले 6 ओवरों में ही मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। इसके साथ ही, टीम के नए स्टैंड इन कप्तान ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में हैं।
ईशान ने टी20 विश्वकप में किया था शानदार प्रदर्शन
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने हाल ही में समाप्त हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी और टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में उन्होंने अहम भूमिका अदा की थी। आपको बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन ने 9 मैचों में 193 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए थे। फाइनल में भीउन्होंने 54 रन की अहम पारी खेली थी। बता दें कि, चिन्नास्वामी स्टेडियम की बाउंड्री भी छोटी है ऐसे में अगर SRH के ओपनर्स पहले छह ओवर में ही इसका फायदा उठाते हुए दिख सकते हैं।
RCB की बॉलिंग अटैक है काफी कमजोर
इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2026 ) में भले ही बल्लेबाजों का रोल अहम रहता है, लेकिन किसी भी टीम की जीत या हार उसकी गेंदबाजी पर भी काफी निर्भर करती है। इस मामले में यहां RCB पहले मैच में बैकफुट पर नजर आ रही है। आपको बता दें कि, टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इंजरी की वजह से बाहर हैं और भारतीय तेज गेंदबाज यश दयाल व्यक्तिगत कारणों से इस पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर काफी दबाव होगा।
RCB को यश और हेजलवुड की खलेगी कमी
डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB ) के पास तेज गेंदबाज यश दयाल और जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाज के लिए कोई अच्छा रिप्लेसमेंट नहीं है। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद ( SRH ) के बल्लेबाज उनके कमजोर बॉलिंग अटैक का फायदा उठा कर स्कोरबोर्ड पर बड़ा टोटल लगा सकते हैं।
SRH के पास है जबरदस्त बॉलिंग अटैक
सनराइजर्स हैदराबाद ( SRH ) के पास इस सीजन के लिए मिडिल ऑर्डर में भी हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन और नितीश रेड्डी जैसे जबरदस्त बल्लेबाज हैं। आपको बता दें कि, ये सभी खिलाड़ी स्पिन खेलने में भी माहिर है। साउथ अफ्रीका के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को दुनिया का सबसे बेहतरीन स्पिन हिटर माना जाता है।
RCB के पास सुयश और पांड्या स्पिन गेंदबाज हैं
हेनरिक क्लासेन के साथ नीतीश कुमार रेड्डी और लिविंगस्टोन का होना टीम के लिए अच्छी बात है। मुश्किल परिस्थिति में भी ये बल्लेबाज टीम के स्कोर को आसानी से 200 के पार ले जा सकते हैं। RCB के पास सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या के अलावा कोई अच्छा स्पिनर नहीं है, ऐसे में SRH के बल्लेबाज 7 से 15 ओवर के बीच आसानी से बड़े रन बटोर सकते हैं।