IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जमकर तैयारी कर रहे हैं। इस सीजन वह बल्लेबाजी में कुछ यादगार पारी खेलकर अपनी टीमको छठा आईपीएल खिताब दिलाना चाहेंगे। लेकिन इस सीजन रोहित शर्मा को संभलकर बैटिंग करनी होगी।
रोहित को डक पर आउट होने से बचना होगा
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को आईपीएल 2026 में डक पर आउट होने से बचना होगा, क्योंकि अगर वह आगामी सीजन में दो बार डक पर आउट होते हैं तो उनके नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है। पिछले सीजन में रोहित का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा रहा था।
ये अनचाहा रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ जाएगा
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अगर दो पारियों में बिना कोई रन बनाए आउट होते हैं तो वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजबन जाएंगे। ये अनचाहा रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ जाएगा। गौरतलब है कि फिलहाल ये शर्मनाक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज है।
मैक्सवेल 19 बार डक पर आउट हुए
मैक्सवेल आईपीएल में 141 मैचों की 135 पारियों में 19 बार डक पर आउट हुए। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के ही पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से मौजूद हैं। दोनों ही खिलाड़ी 18-18 बार इस टूर्नामेंट में जीरो पर आउट हुए हैं।