IPL 2026 - पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की जमकर खूब की है। टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज अय्यर ने युवा बल्लेबाज वैभव को फ्यूचर स्टार बताते हुए कहा कि, उसमें एक शानदार टैलेंट है।
सूर्यवंशी ने 6 पारियों में 246 रन बनाए हैं
सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट की सबसे रोमांचक कहानियों में से एक बनकर उभरे हैं। सूर्यवंशी ने 6 पारियों में 246 रन बनाए हैं, वह भी 236 से ज्यादा के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ। आपको बता दें कि, टॉप ऑर्डर में उनकी बेखौफ बल्लेबाजी ने न सिर्फ राजस्थान को मजबूत शुरुआत दिलाई है, बल्कि पूरे लीग में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।
वैभव सूर्यवंशी एक शानदार टैलेंट है
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने इस बयान में आगे कहा है कि, वह एक शानदार टैलेंट है, और उसके लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सभी विशेषण कम पड़ जाएंगे। अय्यर ने कहा कि, जिस तरह उसका बैट फ्लो है, डिलीवरी से पहले उसका रिदम और मोमेंटम बनाना, मुझे लगता है कि वह भविष्य का खिलाड़ी है। अय्यर की यह तारीफ इसलिए भी खास है क्योंकि वह खुद भी इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। पंजाब के कप्तान ने 6 पारियों में 208 रन बनाए हैं।
किसी की नकल करने की कोशिश मत करो
टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी अय्यर ने आगे कहा कि, जब भी मैं खिलाड़ियों से बात करता हूं, मेरा एक ही संदेश होता है। किसी की नकल करने की कोशिश मत करो। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, जब आप अपने तरीके से निडर और आक्रामक होते हैं, तो आपको किसी को कॉपी करने की जरूरत नहीं होती। अय्यर ने बताया कि यही सोच पंजाब के टॉप ऑर्डर की सफलता में भी अहम रही है।