इंडियन प्रीमियर लीग यानी (IPL) के 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं, लेकिन आईपीएल के इतिहास से जुड़ा एक दिलचस्प आंकड़ा इन दोनों टीमों की टेंशन भी बढ़ा सकता है।
ओपनिंग मैच का अपशकुन
दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग यानी (IPL) के अब तक खेले गए 18 सीजन में सिर्फ 7 बार ही ऐसा हुआ है जब टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच खेलने वाली टीम उसी साल चैंपियन भी बनी। इसका मतलब यह है कि ज्यादातर मौकों पर पहला मैच खेलने वाली टीम ट्रॉफी तक नहीं पहुंच पाती। यही वजह है कि कई क्रिकेट फैंस इसे मजाक में “ओपनिंग मैच का अपशकुन” भी कहने लगे हैं।
ओपनिंग मैच जीतना भी खिताब की गारंटी नहीं
इतना ही नहीं, आंकड़े यह भी बताते हैं कि IPL में ओपनिंग मैच जीतना भी खिताब की गारंटी नहीं देता। कुछ सीजन ऐसे भी रहे हैं जब टीम ने पहला मैच हारने के बाद शानदार वापसी की और आखिर में ट्रॉफी जीत ली। इससे साफ है कि आईपीएल जैसा लंबा टूर्नामेंट सिर्फ एक मैच से तय नहीं होता, बल्कि पूरे सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी होता है।
सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग यानी (IPL) इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस ( MI) और चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK ) के नाम है, जिन्होंने 5-5 बार ट्रॉफी जीती है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ( KKR ) तीन बार चैंपियन बन चुकी है।
Comments (0)