IPL Team Brand Value 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सिर्फ दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग ही नहीं, बल्कि सबसे तेजी से बढ़ते स्पोर्ट्स बिजनेस ब्रांड्स में भी शामिल हो चुकी है। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक Houlihan Lokey की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, IPL की कुल बिजनेस वैल्यू अब 20.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब ₹1.96 लाख करोड़) पहुंच गई है। इस रिपोर्ट में सबसे बड़ा बदलाव रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के रूप में सामने आया है, जिसने 312 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ पहली बार IPL की सबसे मूल्यवान फ्रेंचाइजी बनने का गौरव हासिल किया है।
20.6 बिलियन डॉलर पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू
रिपोर्ट के मुताबिक IPL की कुल बिजनेस वैल्यू में इस साल 11.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।इसके साथ ही IPL प्रति मैच वैल्यूएशन के मामले में दुनिया की प्रमुख स्पोर्ट्स लीग्स में शामिल हो चुकी है और केवल अमेरिकी NFL इससे आगे है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि IPL की ब्रांड वैल्यू में इस वर्ष 4.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर का इजाफा हुआ है।
RCB बनी IPL की सबसे अमीर फ्रेंचाइजी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस साल सबसे बड़ा उछाल दर्ज किया है।
ब्रांड वैल्यू बढ़कर 312 मिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंच गई।
पिछले वर्ष इसकी वैल्यू 269 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी।
RCB पहली IPL टीम बन गई है जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन डॉलर के पार पहुंची है।
यह उपलब्धि टीम के मजबूत ब्रांड, बढ़ती लोकप्रियता और हालिया प्रदर्शन को दर्शाती है।
MI और KKR भी टॉप-3 में
RCB के बाद मुंबई इंडियंस (MI) दूसरे स्थान पर है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 264 मिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 245 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बेहद मामूली अंतर से चौथे स्थान पर रही।
IPL 2026: सबसे मूल्यवान टीमों की पूरी सूची
| रैंक | टीम | ब्रांड वैल्यू |
|---|---|---|
| 1 | Royal Challengers Bengaluru (RCB) | 312 मिलियन अमेरिकी डॉलर |
| 2 | Mumbai Indians (MI) | 264 मिलियन अमेरिकी डॉलर |
| 3 | Kolkata Knight Riders (KKR) | 245 मिलियन अमेरिकी डॉलर |
| 4 | Chennai Super Kings (CSK) | 244 मिलियन अमेरिकी डॉलर |
| 5 | Sunrisers Hyderabad (SRH) | 168 मिलियन अमेरिकी डॉलर |
| 6 | Rajasthan Royals (RR) | 161 मिलियन अमेरिकी डॉलर |
| 7 | Punjab Kings (PBKS) | 158 मिलियन अमेरिकी डॉलर |
| 8 | Gujarat Titans (GT) | 157 मिलियन अमेरिकी डॉलर |
| 9 | Delhi Capitals (DC) | 156 मिलियन अमेरिकी डॉलर |
| 10 | Lucknow Super Giants (LSG) | 122 मिलियन अमेरिकी डॉलर |
इस साल बदले दो फ्रेंचाइजी के मालिक
इस वर्ष IPL की दो बड़ी फ्रेंचाइजी के स्वामित्व में भी बदलाव हुआ। RCB का अधिग्रहण Times of India Group, Blackstone और Aditya Birla Group के कंसोर्टियम ने 1.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर में किया। Rajasthan Royals को मित्तल परिवार और अदार पूनावाला ने संयुक्त रूप से खरीदा।