भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीत लिया। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई। यह पहली बार है कि किसी मेजबान टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने घर में जीता। इस विश्वकप में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धी अपने नाम की है।
फाइनल में बुमराह की शानदार गेंदबाजी
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। ICC विश्वकप 2026 के फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत के तेज गेंदबाज बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट झटके और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बुमराह ने ध्वस्त किया मलिंगा का रिकॉर्ड
इस महामुकाबले में लिए गए चार विकेट के साथ टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के टी20 वर्ल्ड कप में कुल विकेटों की संख्या 40 हो गई है। इसी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में 40 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। आपको बता दें कि, इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम था।
वरूण की घातक गेंदबाजी
पूरे टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा। जस्सी ने इस वर्ल्ड कप में कुल 14 विकेट लिए और भारत के ही स्पिनर वरूण चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। फाइनल में बुमराह की सटीक लाइन-लेंथ और घातक यॉर्कर के सामने विरोधी टीम के बल्लेबाज टिक नहीं सके। उनके इस प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक हैं।
Comments (0)