अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में बुमराह ने चार विकेट लेकर भारत को 96 रन से बड़ी जीत दिलाई।
मुझे दबाव में जिम्मेदारी लेना पसंद है
इस जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब बचाते हुए इतिहास रच दिया। भारत टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है। मैच के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज बुमराह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना उनके करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक है। जस्सी ने आगे कहा कि, उन्हें हमेशा दबाव वाली परिस्थितियों में जिम्मेदारी लेना पसंद है और ऐसी चुनौतियां उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं।
मैं पर्दे के पीछे रहना पसंद नहीं करता
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि, मैं पर्दे के पीछे रहना पसंद नहीं करता। मैं हमेशा सक्रिय रूप से खेल में भाग लेना चाहता हूं। मुझे शुरू से ही चुनौतियां पसंद रही हैं और जब टीम को मेरी जरूरत होती है तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं।
बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
आपको याद दिला दें कि, टी20 विश्वकप 2026 के फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के लिए भारत के खुखार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को “प्लेयर ऑफ द मैच” भी चुना गया। जस्सी ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और तेज रफ्तार से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा और मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।
Comments (0)