नई दिल्ली - इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने अपने 14,000 टेस्ट रन पूरे किए।
14,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज
इस उपलब्धि के साथ जो रूट टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन बनाने वाले दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ भारत के महान बल्लेबाजसचिन तेंदुलकर ने किया था। जो रूट लगातार टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें अब सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट रन के रिकॉर्ड की ओर बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। क्रिकेट जगत में उनकी बल्लेबाजी तकनीक और निरंतरता की खूब चर्चा हो रही है।
रिकी पोंटिंग तीसरे स्थान पर
इस सूची में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। पोंटिंग ने अपने टेस्ट करियर में 287 पारियों में कुल 13,378 रन बनाए थे। इस टेस्ट मैच की पहली पारी में जो रूट ने 46 रन बनाए थे और अर्धशतक से चूक गए थे। हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने अर्धशतक पूरा करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
आधुनिक क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज
जो रूट को वर्तमान समय के सबसे भरोसेमंद और तकनीकी रूप से मजबूत टेस्ट बल्लेबाजों में गिना जाता है। उनकी यह उपलब्धि इंग्लैंड क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण मानी जा रही है और उनके करियर में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ती है।