भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही अपनी नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि, कुलदीप 14 मार्च 2026 को वंशिका के साथ शादी के बंधनमें बंधेंगे। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी के एक लग्जरी रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे।
13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की होगीं रस्में
आपको बता दें कि, विवाह से एक दिन पहले यानी 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में आयोजित की जाएंगी। इन पारंपरिक कार्यक्रमों में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में जश्न का माहौल रहेगा। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी। शुरुआत में दोनों की शादी नवंबर 2025 में तय की गई थी, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर और टी20 वर्ल्ड कप में कुलदीप के चयन होने के चलते शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई।
सीएम योगी को दिया गया शादी का निमंत्रण
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के पिता रामसिंह यादव ने 8 मार्च (रविवार) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।
Comments (0)