मसूरी - भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह चड्ढा से शादी की। यह भव्य शादी मसूरी के प्रसिद्ध सेवॉय होटल में आयोजित की गई, जहां क्रिकेट जगत और धार्मिक हस्तियों की उपस्थिति रही।
कुलदीप ने पैर छूकर लिया बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद
शादी के मुख्य आकर्षणों में से एक थे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंड़ित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, जिन्होंने समारोह में शिरकत की और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को आशीर्वाद दिया। बाबा बागेश्वर ने कुलदीप यादव को बालाजी की पटकी पहनाई और चित्र भेंट किया। इस दौरान कुलदीप ने पंडित का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शादी में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं
शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां भी पहुंचीं, जिनमें भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, पूर्व विश्वकप विजेता कप्तान रोहित शर्मा, और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जैसी प्रमुख क्रिकेटर शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी। पूरा होटल दो-तीन दिनों के लिए इस शादी के लिए बुक किया गया था।
वंशिका और कुलदीप बचपन के दोस्त हैं
आपको बता दें कि, वंशिका सिंह चड्ढा और कुलदीप यादव की जोड़ी बचपन के दोस्त हैं और कानपुर में पड़ोसी रहे हैं। दोनों ने 4 जून, 2025 को सगाई की थी। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में एलआईसी में कार्यरत हैं। शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें कुलदीप और वंशिका के साथ-साथ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी नजर आ रहे हैं। इस भव्य समारोह ने क्रिकेट और धार्मिक प्रेमियों दोनों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
Comments (0)