लखनऊ - IPL 2026 के मुकाबला नंबर-59 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेनई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। आपको बता दें कि, इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ की टीम पूरी तरह हावी नजर आई।
आसानी से लखनऊ ने जीता मैच
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने सिर्फ 16.4 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। टीम की इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे मिचेल मार्श , जिन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के सामने चेन्नई के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।
डेथ ओवरों में CSK की गेंदबाजी बिखरी
मैच की शुरुआत से ही लखनऊ के बल्लेबाजों ने तेज रन गति बनाए रखी। पावरप्ले में ही टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा करने के संकेत दे दिए थे। मार्श ने चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। चेनई सुपर किंग्स के गेंदबाज इस मुकाबले में लय में दिखाई नहीं दिए। कोई भी गेंदबाज लखनऊ के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल नहीं हो पाया। खासकर डेथ ओवरों में CSK की गेंदबाजी पूरी तरह बिखर गई।
मिचेल मार्श की फॉर्म जारी...
इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ की दौड़ में खुद को मजबूती से बनाए रखा है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह हार चिंता बढ़ाने वाली मानी जा रही है। मिचेल मार्श की शानदार फॉर्म अब विपक्षी टीमों के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर उनकी इस पारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।