ओलंपियन मनु भाकर ने बीते मंगलवार को संपन्न राष्ट्रीय चयन ट्रायल-3 (ग्रुप A) की महिला 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।
मनु भाकर ने किया गोल्ड पर कब्जा
फाइनल में अंतिम क्वालीफायर के तौर पर जगह बनाने वाली ओलंपियन मनु ने दूसरी सीरीज के अंत तक बढ़त बनाई और 246.1 अंक के साथ गोल्ड पर कब्जा किया। वहीं ट्रायल-2 की विजेता संयम 241.9 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
ईशा सिंह तीसरे स्थान पर रही
वहीं तीसरे स्थान पर रही ईशा सिंह, जिन्होंने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 220.6 अंक हासिल किए। ईशा पहले भी एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण औरविश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
आपको बता दें कि, इस जीत के साथ मनु भाकर ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दमदार तैयारी और प्रतियोगिता में गहरी समझ का परिचय दिया, जो आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
Comments (0)