आईपीएल 2026 में अब तक फैंस को MS Dhoni की झलक मैदान पर देखने को नहीं मिली थी, लेकिन अब इंतजार खत्म होने वाला है। Chennai Super Kings के दिग्गज खिलाड़ी धोनी की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। टीम का अगला मुकाबला 23 अप्रैल को Mumbai Indians के खिलाफ है, जिसमें माही खेलते नजर आ सकते हैं।
इंजरी के चलते नहीं खेले शुरुआती मैच
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हुई थी, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स ने साफ कर दिया था कि धोनी काफ इंजरी के चलते शुरुआती दो हफ्तों तक टीम से बाहर रहेंगे। हालांकि, यह समय बीत जाने के बाद भी धोनी मैदान पर नहीं उतरे, जिससे फैंस की चिंता बढ़ गई थी।
प्रैक्टिस वीडियो से मिला बड़ा संकेत
अब फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें MS Dhoni विकेटकीपिंग करते हुए नजर आए। इससे पहले जारी किए गए वीडियो में वह सिर्फ बल्लेबाजी या हल्की प्रैक्टिस करते दिखे थे, लेकिन इस बार कीपिंग करते दिखना उनकी फिटनेस और मैच खेलने की तैयारी का बड़ा संकेत माना जा रहा है।
MI के खिलाफ हो सकता है सीजन का पहला मैच
अगर सब कुछ ठीक रहा, तो MS Dhoni 23 अप्रैल को Mumbai Indians के खिलाफ अपना पहला मैच खेल सकते हैं। हालांकि, टीम मैनेजमेंट की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर प्लेइंग 11 को लेकर कोई अंतिम पुष्टि नहीं की गई है।
CSK का प्रदर्शन रहा निराशाजनक
धोनी की गैरमौजूदगी में Chennai Super Kings का प्रदर्शन इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें सिर्फ 2 में जीत मिली है, जबकि 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
टीम के पास फिलहाल 4 अंक हैं और -0.780 का नेट रनरेट है, जिसके चलते वह पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है।