चेन्नई - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। IPL 2026 के बीच धोनी चेन्नई स्थित National Security Guard (NSG) के रीजनल हब पहुंचे, जहां उन्होंने कमांडो के साथ खास समय बिताया।
कमांडो के हथियारों को किया ट्राई
दौरे के दौरान धोनी ने NSG कमांडो द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कई आधुनिक गन और राइफल को करीब से देखा और उन्हें चलाकर भी अनुभव लिया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में धोनी मशीनगन चलाते नजर आए, जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
जवानों और परिवारों से की मुलाकात
धोनी ने केवल कमांडो के साथ ही समय नहीं बिताया, बल्कि उनके परिवारों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनसे काफी देर तक बातचीत की। उनके सहज और विनम्र व्यवहार ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।
सेना से जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं धोनी
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना और सुरक्षा बलों के प्रति अपने सम्मान और लगाव के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्हें भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि भी मिल चुकी है। क्रिकेट के अलावा सैन्य गतिविधियों और एडवेंचर ट्रेनिंग में उनकी खास रुचि रही है।