न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया, जबकि अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में केवल 107 रन ही बना सकी।
श्रीलंका का सपना टूटा
घर में टी20 वर्ल्ड कप आयोजित कर रही श्रीलंका का सेमीफाइनल का सपना टूट गया। भारत के साथ सह-मेजबान होने के बावजूद न्यूजीलैंड के हाथों हार के साथ ही श्रीलंका वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। कामिंदु मेंडिस और दुनिथ वेल्लालागे के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
सैंटनर के बाद चमके रवींद्र
न्यूजीलैंड की शुरुआत भी संघर्षपूर्ण रही और 84 रनों तक टीम ने 6 विकेट खो दिए थे। मिचेल सैंटनर ने 26 गेंदों में 47 रन की तेजतर्रार पारी खेल टीम को 160 के पार पहुंचाया। उन्होंने कोल मैककॉन्ची के साथ 84 रनों की साझेदारी निभाई।
इसके बाद गेंदबाजी में रचिन रवींद्र ने कमाल किया। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके। रवींद्र ने कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, कप्तान दासुन शनाक और दुशन हेमंता को आउट किया। साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी में भी 32 रन का योगदान दिया।
श्रीलंका को पारी की पहली गेंद पर बड़ा झटका लगा, जब मैट हेनरी ने पथुम निसांका को क्लीन बोल्ड कर दिया। निसांका लगातार रन बना रहे थे, लेकिन हेनरी ने उन्हें पहली ही गेंद पर चलता किया।
Comments (0)