न्यूजीलैंड ने दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। कीवी टीम पहली बार 2021 में फाइनल में पहुंची थी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 170 रन का लक्ष्य केवल 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। फिन एलन ने नाबाद 33 गेंदों में 100 रन बनाकर टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक दर्ज किया।
Comments (0)