पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। शनिवार को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में उसने श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे के बाद न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 65 रन के अंतर से हराना था। उसे 213 रन का लक्ष्य चेज़ कर रही श्रीलंका को 147 रन तक रोकना था, लेकिन श्रीलंकाई टीम ने 16वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया।
पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बनाए। जवाबी पारी में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन ही बना सकी।
Comments (0)