IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज प्रफुल हिंज ने अपने डेब्यू मैच में ही इतिहास रच दिया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इस उभरते खिलाड़ी ने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर सभी को हैरान कर दिया।
हिंज ने आक्रामक अंदाज दिखाया
मैच की शुरुआत से ही हिंज ने आक्रामक अंदाज दिखाया और अपनी गेंदबाजी से विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया। उन्होंने अपने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद RR केविस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को बोल्ड कर दूसरा बड़ा झटका दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर प्रोटेरियस को कैच आउट कराकर उन्होंने तीसरा विकेट भी अपने नाम कर लिया।
सिर्फ 6 गेंदों में RR का टॉप ऑर्डर बिखर गया
सिर्फ 6 गेंदों में राजस्थान रॉयल्स का टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया और टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं पाई। यह प्रदर्शन किसी भी गेंदबाज के लिए बेहद खास माना जाता है, खासकर तब जब वह अपना पहला ही IPL मैच खेल रहा हो। कप्तान ईशान ने डेब्यू कर रहे इस युवा गेंदबाज पर भरोसा जताते हुए उसे पहला ही ओवर सौंपा, और हिंज ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस फैसले को पूरी तरह सही साबित कर दिया।
हिंज का IPL में दमदार डेब्यू
सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज प्रफुल हिंज के इस दमदार डेब्यू ने IPL 2026 में एक नए सितारे के उदय का संकेत दे दिया है। अगर प्रफुल हिंज इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो वह आने वाले समय में टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।
हिंज ने अपने स्पेल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की.
दूसरी गेंद पर ही उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को गोल्डन डक पर आउट किया
इसके बाद चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को बोल्ड किया
और आखिरी गेंद पर प्रोटेरियस को कैच आउट कराकर तीसरा झटका दिया