रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होने वाले IPL मैच को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि मैच के दौरान 50 हजार से ज्यादा दर्शकों की भीड़ जुट सकती है, जिसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।
खिलाड़ियों तक सीधी पहुंच सीमित, अनुमति होगी जरूरी
सुरक्षा कारणों से स्टार खिलाड़ियों तक आम लोगों और अनधिकृत व्यक्तियों की सीधी पहुंच सीमित कर दी गई है। किसी भी खिलाड़ी से मिलने के लिए अब आधिकारिक अनुमति अनिवार्य होगी।
रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या समेत MI टीम पहुंचेगी रायपुर
रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या सहित मुंबई इंडियंस की टीम 6 मई को रायपुर पहुंचेगी। टीम के आगमन को लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं।
तीन दिन प्रैक्टिस के बाद 10 मई को होगा मुकाबला
टीम रायपुर में तीन दिन तक अभ्यास करेगी, जिसके बाद 10 मई को बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।