इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मशहूर फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स अब IPL की सबसे महंगी टीम बन गई है। अमेरिकी बिजनेसमैन कल सोमानी के नेतृत्व वाले समूह ने टीम को लगभग 15,286 करोड़ रुपये (1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर) में खरीद लिया है।
RR की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी कल सोमानी समूह के पास !
इस डील में IntraEdge, Academian और Truyo डॉट AI जैसी कंपनियों के मालिक कल सोमानी को अमेरिकी बिजनेसमैन रॉब वॉल्टन का समर्थन भी मिला है, जो प्रतिष्ठित वॉलमार्ट फैमिली से आते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लेन-देन के जरिए राजस्थान रॉयल्स की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी कल सोमानी समूह के पास चली गई है।
IPL इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी डील है
विशेषज्ञों का कहना है कि यह IPL इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी डील है। इससे न केवल टीम का मूल्य रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, बल्कि इंडियन क्रिकेट और वैश्विक निवेशकों के लिए भी यह संकेत है कि IPL अब अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए आकर्षक मंच बन चुका है। राजस्थान रॉयल्स के समर्थक और क्रिकेट प्रेमी अब उत्साहित हैं कि नए मालिक टीम में क्या बदलाव लाएंगे और आगामी सीजन में टीम की रणनीति कैसी होगी।