नई दिल्ली - गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले पहले क्वालिफायर मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का मानना है कि जो टीम मुकाबले के दौरान शांत रहेगी, उसी को जीत मिलेगी। पाटीदार का कहना है कि वे मुकाबले में डिफेंड नहीं बल्कि आक्रमकता दिखाने की मानसिकता रहेगी। पहला क्वालिफायर मुकाबला धर्मशाला में खेला जाना है और इस मुकाबले से पहले उन्होंने हुंकार भरी है।
रोमांचिक होगा RCB और GT का मैच
आपको बता दें कि, रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाया है और टबर टॉपर रही। उनके प्रदर्शन को देखें, तो ऐसा लग रहा है कि वे ट्रॉफी डिफेंड कर लेंगे। हालांकि, उनके सामने गुजरात की चुनौती है। गुजरात की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही शानदार फॉर्म में है लेकिन पाटीदार को इसकी परवाह नहीं है। वे बस नर्व्स को काबू में रखकर मुकाबले में खेलना चाहते हैं ताकि दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकें।
हमें पावरप्ले में हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा
पाटीदार ने कहा कि, दोनों टीमों ने सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उस दिन मैदान पर जो भी टीम बेहतर ढंग से खेलेगी, दबाव में शांत रहेगी, उसी को जीत मिलेगी। क्वालिफायर का बड़ा मंच है और हमें यहां पर अपने नर्व्स को काबू में रखना होगा। हम जो भी कर रहे हैं, उस पर हमें भरोसा होना चाहिए। हमारी ताकत गेंदबाजी है और हमें पावरप्ले में हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
हम यहां पर बचाव करने नहीं आए हैं
कप्तान पाटीदार ने आगे कहा कि, हमारी टीम में हर किसी को पता है कि हम यहां पर बचाव करने नहीं आए हैं। हम अटैक करने के लिए आए हैं। हमारी यही मानसिकता है कि शुरुआत से ही विकेट लेने की कोशिश करेंगे। भुवी, हेजलवुड और रासिख यही करते आए हैं। हमें उम्मीद है कि वे इसी को आगे जारी रखेंगे।"