चेन्नई - चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2026 अच्छा नहीं रहा है। पांच बार की चैंपियन टीम आईपीएल-2026 में प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। ऐसे में टीम में बदलाव की मांग भी उठने लगी है। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तो नए कोच का नाम भी बता दिया है।
धोनी को अगला कोच होना चाहिए
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि, एमएस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कोच होना चाहिए। धोनी ने इस सीजन एक भी आईपीएल मैच नहीं खेला। वह चोट के कारण पूरे सीजन बाहर ही रहे। इसी कारण उनके अगले सीजन खेलने पर भी संशय जताया जा रहा है। माना जा रहा है बतौर खिलाड़ी ये उनका आखिरी आईपीएल था।
आर अश्विन ने सुझाया नाम
पूर्व दिग्गज गेंदबाज अश्विन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट लिखी है जिसमें एमएस धोनी को बतौर कोच नियुक्त करने की बात कही है। अश्विन ने लिखा हैकि, जब एमएस धोनी हैं तो आपको किसी और को खोजने की क्या जरूरत है। उन्होंने चेन्नई को पांच बार आईपीएल जीताया है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनके जाने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी सौंपी गई, लेकिन वह टीम को सफलता नहीं दिला पाए।