IPL की शुरुआत से ही विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम (RCB) की टीम का हिस्सा रहे हैं। किंग कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने करियर में अभी तक सिर्फ एक टीम के लिए ही आईपीएल खेला है। इस बीच IPL 2026 की शुरुआत से पहले विराट ने RCB की अपनी ऑल टाइम बेस्ट इलेवन का चयन किया है।
विराट-गेल करेंगे पारी की शुरुआत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने जिस प्लेइंग XI का चयन किया है, उसमें उन्होंने ओपनर के तौर पर खुद के साथ-साथ क्रिस गेल को रखा है, जो कि सही भी है। आपको बता दें कि, विराट, आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं क्रिस गेल ने भी RCB के लिए खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। याद दिला दें कि, गेल ने RCB के लिए खेलते हुए ही 175 रन की बड़ी पारी खेली थी। यह अभी भी आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी है।
नंबर 3 पर एबी डिविलियर्स को रखा
वहीं किंग कोहली ने तीसरे नंबर के लिए पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और अपने सबसे अच्छे दोस्त एबी डिविलियर्स को चुना है। बता दें कि, डिविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में आरसीबी के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली थी। विराट ने नंबर चार पर विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल को चुना है। राहुल आईपीएल 2018 में पंजाब में शामिल होने से पहले RCB की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने नंबर चार पर खेलते हुए आरसीबी के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और विराट ने भी इसी आधार पर राहुल को चार नंबर के लिए चुना है। इसके अलावा उन्होंने मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार और विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक को जगह दी है।
कोहली द्वारा चुनी गई RCB की ऑल-टाइम XI
ओपनर: विराट कोहली और क्रिस गेल
नंबर 3: एबी डीविलियर्स
मध्यक्रम: केएल राहुल (4), रजत पाटीदार (5), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर)
गेंदबाज/ऑलराउंडर: हर्षल पटेल, अनिल कुंबले, मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल
इस टीम में 3 तेज गेंदबाज और 2 स्पिनरों को जगह दी गई है।
Comments (0)