इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के उद्घाटन मुकाबले में शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की भिड़ंत हुई। आपको बता दें कि, यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले की शुरुआत से पहले मैदान पर काफी भावुक नजारा देखने को मिला।
खिलाड़ियों, कोचों, अंपायर्स और फैन्स ने एक मिनट का मौन रखा
दोनों टीमों के खिलाड़ियों, कोचों, अंपायर्स और फैन्स ने एक मिनट का मौन रखा। आपको बता दें कि, पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिताबी जश्न के दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ हादसे में 11 लोगों की जान चली गई थी। उन दिवंगत लोगों की याद में ये कदम उठाया गया। यह श्रद्धांजलि सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि फैन्स और क्रिकेट के बीच गहरे रिश्ते का प्रतीक भी बनी।
फैन्स की याद में हमेशा खाली रहेंगी कुर्सिया
आपको बता दें कि, दोनों टीमों ने मैच से पहले वार्मअप के दौरान '11' नंबर की जर्सी पहनकर दिवंगत फैन्स को याद किया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। इसके अलावा स्टेडियम में 11 सीटें स्थायी रूप से खाली रखने का फैसला किया गया है, जो उन फैन्स की याद में हमेशा खाली रहेंगी।