स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। आपको बता दें कि, यह 2024 के बाद बेंगलुरू की दूसरी WPL जीत है।
मुझे मेरी टीम पर गर्व है - जेमिमा रोड्रिग्ज
वहीं जेमिमा रोड्रिग्ज के नेतृत्व वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह निराशाजनक रहा क्योंकि उन्हें लगातार चौथी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी ने जेमिमा रोड्रिग्ज ने कहा कि मुझे लगता है कि मुझे इस टीम पर इससे ज्यादा गर्व नहीं हो सकता। यह हमारे लिए आसान नहीं था, लेकिन हमारी लड़कियों ने जिस तरह का कैरेक्टर दिखाया, जिससे हम फाइनल तक पहुंचे, उस पर मुझे बहुत गर्व है।
विराट कोहली ने दी RCB को बधाई
चैंपियन बनने के बाद RCB को क्रिकेट जगत के दिग्गजों और सोशल मीडिया पर फैंस से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। टीम के लिए विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी और कहा कि महिला टीम ने इस जीत का पूरा हकदार प्रदर्शन किया। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज विराट कोहली ने भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) महिला टीम की इस उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और टीम को बधाई दी है। किंग कोहली ने RCB को इस जीत का हकदार बताया है।
Comments (0)