मुंबई - भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को टीम के साथ नेट्स में अभ्यास किया और युवा सितारों की मौजूदगी के बावजूद आकर्षण का केंद्र बने रहे। भारतीय क्रिकेट टीम की बस के आइएस बिंद्रा स्टेडियम पहुंचने से पहले ही उनके फिटनेस को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी थीं। हालिया ब्रेक के बाद उनकी फिटनेस पर सवाल उठ रहे थे।
रोहित को खेलने की मंजूरी मिल चुकी है
आपको बता दें कि, हालांकि मंगलवार को ही रिपोर्ट किया था कि उन्हें खेलने की मंजूरी मिल चुकी है। जब भारतीय टीम अभ्यास के लिए मैदान पर उतरी तो सभी की निगाहें स्वाभाविक रूप से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पर ही टिक गईं। नए टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर, स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और युवा खिलाड़ी गुरनूर बरार, प्रिंस यादव व हर्ष दुबे भी मौजूद थे।
रोहित ने की तैयारी शुरु
टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी शुरू करने से पहले स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रूक्स के साथ कुछ समय बातचीत की और फिर हल्के शटल रन लगाए। इस दौरान विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी उनके साथ रहे। आपको बता दें कि, रोहित ने करीब पांच सेट पूरे किए और उनके शरीर में किसी तरह की परेशानी के संकेत नहीं दिखे। हालांकि असली उत्सुकता तब बढ़ी जब उन्होंने पैड पहनकर बल्लेबाजी शुरू की।
रोहित की हर गतिविधि पर नजरें टिकी रहीं
अगले एक घंटे तक उनकी हर गतिविधि पर नजरें टिकी रहीं। वह तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के विरुद्ध बल्लेबाजी करते रहे। कोच, साथी खिलाड़ी और मौजूद दर्शक उनकी हर शॉट और हर चूक को ध्यान से देख रहे थे। लंबे ब्रेक के बाद लौटने वाले बल्लेबाज की तरह शुरुआत में रोहित थोड़े संघर्ष करते नजर आए। वह टाइमिंग और लय तलाश रहे थे।
वनडे में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड
वनडे अंतरराष्ट्रीय (ODI) क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी (264 रन) और सर्वाधिक तीन दोहरे शतक लगाने का अद्वितीय विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित शर्मा के शानदार वनडे करियर के प्रमुख रिकॉर्ड इस प्रकार हैं
सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 264 रन की पारी खेली थी, जो वनडे इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
तीन दोहरे शतक
रोहित शर्मा वनडे में 3 दोहरे शतक (264, 209, और नाबाद 208) लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।
एक विश्व कप में सर्वाधिक शतक
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 2019 के एकदिवसीय विश्व कप में 5 शतक लगाए थे, जो किसी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड है।
सर्वाधिक छक्के
हिटमैन शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी विश्व रिकॉर्ड दर्ज है