इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शुरू होने का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं, जिसमें पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम में से एक मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 29 मार्च को अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के खिलाफ खेलेगी।
रोहित अब बहुत फिट दिख रहे है
मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने एमआई जूनियर 2026 के फाइनल के दौरान रोहित शर्मा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने खुद को काफी बेहतर तरीके से मैनेज किया है, जिसमें वह अब पहले से कहीं अधिक फिट दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, रोहित शर्मा पिछले हफ्ते हमारे साथ जुड़ गए थे और अभी नेट सेशन में काफी शानदार लय में दिखाई दिए हैं।
रोहित शर्मा को बेहतर तरीके से संभालना है
इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल 2026 ) में हमें सिर्फ रोहित शर्मा को बेहतर तरीके से संभालना है क्योंकि अभी भी उनका काफी प्रभाव टीम पर दिखता है। इसीलिए हमारी कोशिश इस बार उन्हें जितना अधिक हो सके मैदान पर रखने की रहने वाली है। पिछले सीजन में रोहित को कुछ चोटें लगी थी, जिसके चलते हमें उन्हें संभालना था। हालांकि इस बार ऐसा कुछ भी नहीं है।
रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलेंगे ?
अपने बयान में महेला जयवर्धने ने आगे कहा कि, जब हम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में किसी गेंदबाज को लाने का फैसला लेते हैं तो उस समय किस खिलाड़ी को बाहर करना है ये फैसला भी हमें काफी सोच-विचार कर लेना होगा। अगर आप देखें तो हमारे अधिकतर खिलाड़ी ऑलराउंडर जो गेंदबाजी भी कर सकते हैं। ऐसे में इस समय सिर्फ 2 खिलाड़ी जो ऑलराउंडर नहीं है वह रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव हैं।
Comments (0)