मुंबई - भारतीय T20 टीम की कप्तानी में बदलाव के बीच अब पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। रोहित ने साफ कहा कि सूर्यकुमार ने अपने करियर में कभी हार नहीं मानी और यही जज्बा उन्हें यहां तक लेकर आया। रोहित ने टीम इंडिया के नए T20I कप्तान बनाए जाने पर श्रेयस अय्यर की भी जमकर तारीफ की।
सूर्यकुमार का सफर बिल्कुल आसान नहीं था
रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि भारतीय टीम तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि सूर्या ने 30-31 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया, जो दिखाता है कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। रोहित ने कहा कि सूर्या के लिए कुछ भी आसान नहीं रहा। अगर वह गलत नहीं हैं, तो उसने 30 या 31 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था। इसका मतलब है कि उसने कभी हार नहीं मानी। वह हमेशा मुकाबले में बने रहना चाहता था और जब मौका मिला तो उसने उसे दोनों हाथों से उसे पकड़ लिया।
रोहित ने सूर्या की कप्तानी की सराहना की
भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की भी सराहना की। उनकी कप्तानी में भारत ने इस साल रिकॉर्ड तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम ने T20 फॉर्मेट में नई शुरुआत करते हुए श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंप दी।
श्रेयस अय्यर को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि...
वहीं, सूर्यकुमार को कप्तानी से नहीं बल्कि टीम से भी बाहर कर दिया गया। श्रेयस अय्यर को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि IPL में उनकी कप्तानी का अनुभव भारतीय टीम के लिए काफी काम आने वाला है। श्रेयस ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL चैंपियन बनाया था, जबकि 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया।
सूर्यकुमार की कप्तानी का रिकॉर्ड शानदार
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी का रिकॉर्ड टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) क्रिकेट में शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में भारत ने 52 मैचों में से 40 जीते हैं और उनका जीत का प्रतिशत लगभग 81.13% रहा है। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि मार्च में भारत को टी20 विश्व कप और एशिया कप का चैंपियन बनाना है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुख्य रिकॉर्ड और उपलब्धियां
टी20 विश्व कप जीत (2026): उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। वह एमएस धोनी (2007) और रोहित शर्मा (2024) के बाद यह ट्रॉफी उठाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने।
ऐतिहासिक जीत का प्रतिशत
कप्तान के रूप में उनका जीत प्रतिशत 82% तक रहा है, जो भारत के सभी टी20 कप्तानों (रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी सहित) में सबसे बेहतरीन है।
अजेय द्विपक्षीय सीरीज रिकॉर्ड
उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने द्विपक्षीय टी20 सीरीज (Bilateral Series) में कोई भी सीरीज नहीं हारी।एशिया कप की जीत: 2025 में उनकी अगुआई में टीम इंडिया ने बिना कोई मैच हारे एशिया कप की ट्रॉफी जीती।
बल्लेबाजी रिकॉर्ड (न्यूजीलैंड के खिलाफ)
2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 सीरीज में कप्तान के तौर पर उन्होंने 5 पारियों में 242 रन बनाए, जो एक भारतीय कप्तान द्वारा टी20 सीरीज में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड है (विराट कोहली को पीछे छोड़ा)।