नई दिल्ली - इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में करारी हार के बाद अब भारतीय टीम की नजरें तीन मैचों की वनडे सीरीज पर हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज में जीत हासिल कर टी20 सीरीज की निराशा को पीछे छोड़ना चाहेगी।
177 दिन बाद साथ दिखेंगे रोहित और विराट
इस वनडे सीरीज की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर एक साथ मैदान पर उतरेंगे। दोनों ने आखिरी बार इसी साल 18 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेला था। इसके बाद अब 177 दिनों के अंतराल के बाद दोनों दिग्गज एक साथ भारतीय टीम की जर्सी में नजर आएंगे।भारत ने अपनी पिछली वनडे सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से जीती थी, लेकिन उस सीरीज में विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं थे।
ऐसी हो सकती है भारत की बल्लेबाजी
कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे। तीसरे नंबर पर विराट कोहली का उतरना तय माना जा रहा है। चौथे स्थान पर उपकप्तान श्रेयस अय्यर खेलेंगे, जबकि पांचवें नंबर पर केएल राहुल या अक्षर पटेल में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
शिवम दुबे को मिल सकता है मौका
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। वहीं उनकी जगह टीम में शामिल किए गए नीतीश कुमार रेड्डी भी चोट के कारण बाहर हो गए हैं। ऐसे में चयनकर्ताओं ने शिवम दुबे को टीम में शामिल किया है। अगर शिवम प्लेइंग इलेवन में जगह बनाते हैं तो वह करीब दो साल बाद वनडे क्रिकेट खेलेंगे। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबला 7 अगस्त 2024 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। बुमराह की वापसी से मजबूत होगी गेंदबाजी नहीं खेले थे, लेकिन अब वनडे टीम की अगुवाई करेंगे।
उनका साथ अर्शदीप सिंह देंगे, जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और अक्षर पटेल संभाल सकते हैं। वहीं अफगानिस्तान सीरीज में प्रभावित करने वाले तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को भी इंग्लैंड की परिस्थितियों में अहम भूमिका निभाने का मौका मिल सकता है। टी20 सीरीज में मिली हार के बाद अब भारतीय टीम पर वनडे में बेहतर प्रदर्शन का दबाव होगा। अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के दम पर टीम इंडिया सीरीज में नई शुरुआत करने की कोशिश करेगी।