मुंबई।इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार वापसी कर रहे मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद रोहित का प्रदर्शन तो सुर्खियों में रहा ही, लेकिन मैच के बाद की एक खास मुलाकात ने सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा छेड़ दी।
रोहित-गोयनका की मुलाकात बनीं चर्चा का विषय
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने मैच के बाद रोहित शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत और उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। संजीव गोयनका ने इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की।
संजीव ने रोहित को बताया 'महापुरुष'
लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने अपने पोस्ट में लिखा कि, रोहित शर्मा की गर्मजोशी हर बातचीत में झलकती है। उनके साथ बिताए हर पल में उनकी विनम्रता साफ नजर आती है। यही बात उन्हें एक चैंपियन और एक जीवंत महापुरुष बनाती है। इस बयान के बाद क्रिकेट फैंस के बीच भी रोहित की शख्सियत को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मैदान पर उनके प्रदर्शन के साथ-साथ उनके व्यवहार और नेतृत्व क्षमता की भी लगातार सराहना होती रही है।
रोहित को फॉर्म जारी
मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा का अनुभव और फॉर्म टीम के लिए बेहद अहम साबित हो रहा है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे रोहित का योगदान टीम की सफलता में और महत्वपूर्ण होता जा रहा है। यह मुलाकात और बयान सिर्फ एक खिलाड़ी के प्रदर्शन की नहीं, बल्कि ॉउसकी व्यक्तित्व की भी झलक दिखाता है, जिसने फैंस और क्रिकेट जगत को प्रभावित किया है।