T-20 World Cup 2026: भारतीय टीम ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। आपको बता दें कि, 1 मार्च (रविवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए सुपर-8 के आखिरी मुकाबले सूर्या की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से पराजित किया। इस मेगा मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 196 रनों का टारगेट मिला था, जिसे सूर्या की सेना ने चार गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।
संजू ने खेली शानदार पारी
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। संजू ने करो या मरो मरो जैसे मैच में अर्धशतक लगाया। वेस्टइंडीद ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया और इसके जवाब में भारत को अच्छी शुरूआत की जरूरत थी। हालांकि, अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो गए लेकिन संजू डटे रहे। उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
संजू का टी20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक
आपको बता दें कि, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू टीम इंडिया से लगातार अंदर-बाहर होते रहे लेकिन सबसे अहम मुकाबले में उन्होंने शानदार बैटिंग की। वहीं ओपनर विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन संजू ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने तेज तर्रार पारी खेलते हुए 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया और भारत को मैच में बनाए रखा। संजू का टी20 वर्ल्ड कप में ये पहला अर्धशतक है।
संजू सैमसन ने रोहित-विराट के रिकॉर्ड किए ध्वस्त
संजू ने इस मुकाबले में नाबाग 97 रनों की पारी के साथ भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज महान बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। संजू टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा थे, जिन्होंने 92 रन बनाए थे। तीसरे स्थान पर विराट कोहली मौजूद थे और उन्होंने 2016 में नाबाद 89 रन बनाए थे। पहले स्थान पर सुरेश रैना मौजूद हैं और उन्होंने 2010 में 101 रनों की पारी खेली थी।
Comments (0)