टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय टीम ने मात्र 7.2 ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया, जो कि इस वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में किसी टीम द्वारा सबसे तेज 100 रन का रिकॉर्ड है। पावरप्ले में ही टीम ने इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
वर्तमान में भारत ने 13 ओवर में एक विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। सैमसन ने मात्र 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और लगातार तीसरे मैच में हाफ सेंचुरी लगाई। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन बनाए और उन्हें रचिन रवींद्र ने विकेटकीपर टिम साइफर्ट के हाथों कैच आउट किया था। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में एक बदलाव करते हुए कोल मैकॉन्ची की जगह जैकब डफी को टीम में शामिल किया। वहीं भारतीय टीम ने अपनी पिछली विजयी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।
Comments (0)