टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मैच के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने 42 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली और भारत को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संजू ने जीत का श्रेय बुमराह को दिया
हालांकि, संजू सैमसन ने जीत का पूरा श्रेय अपने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दिया। उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं, लेकिन सारा श्रेय बुमराह को जाता है। ऐसे गेंदबाज पीढ़ी में एक बार ही आते हैं। मुझे लगता है कि यह अवॉर्ड उन्हें मिलना चाहिए। हम पॉजिटिव रिजल्ट देना चाहते थे और जीत का प्रयास टीम के लिए महत्वपूर्ण था।
बुमराह की शानदार गेंदबाजी
बुमराह ने मैच के आखिरी दो ओवरों में इंग्लैंड की पारी का रुख पूरी तरह बदल दिया। 16वें ओवर में उन्होंने केवल 8 रन खर्च किए, जबकि 18वें ओवर में सिर्फ 6 रन दिए। उनके आखिरी 11 गेंदों में इंग्लैंड के बल्लेबाज सिर्फ 1 बाउंड्री ही लगा पाए। उनकी सटीक यॉर्कर और धीमी गेंदों ने विरोधी टीम को पूरी तरह खामोश कर दिया।इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला तय किया है, जो 8 मार्च को खेला जाएगा।
Comments (0)