टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रन का टारगेट दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 19 चौके और 18 छक्कों की मदद से 255 रन बनाए, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला फाइनल रिकॉर्ड 176 रन का था।
टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। संजू सैमसन ने 89 रन, अभिषेक शर्मा ने 52 रन और ईशान किशन ने 54 रन की पारियां खेलीं। अंत में शिवम दुबे ने केवल 8 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए और अंतिम ओवर में 24 रन ठोककर टीम के स्कोर को मजबूत किया। यह टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबलों में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है और फाइनल में कभी इतने रन नहीं बने थे।
Comments (0)